गया, जून 28 -- विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को टनकुप्पा प्रखंड सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण में एडीएम परितोष कुमार ने बीएलओ को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्ध, दिव्यांग, बीमार, असहाय और महिला मतदाताओं को नाम जोड़ने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों को हरसंभव सुविधा देकर प्रक्रिया पूरी की जाए, अन्यथा शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम परितोष कुमार और संचालन बीडीओ अलिषा कुमारी ने किया। एडीएम ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण के नए नियमों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि 18 वर्ष के सभी नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ना अनिवार्य है। घर-घर जाकर सत्यापन कार्य पूरी जिम्मेदारी से करें। प्रशिक्षण में फार्म डाउनलोड, वितरण, पावती रसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.