लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी की मतदाता सूची में नाम शामिल, संशोधन कराने और मृत व स्थानांतरित लोगों के नाम कटवाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6 भरे जाएंगे। सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम व फोटो इत्यादि में संशोधन कराने के लिए फॉर्म-8 भरे जाएंगे। सभी बूथों पर डीएम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। सभी राजनीतिक दलों की ओर से बनाए गए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी मतदाता सूची में लोगों का नाम जुड़वाने में मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.