मुंगेर, दिसम्बर 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर सोमवार को स्थानीय नगर परिषद जमालपुर सभागार में एक बैठक बीएलओ की आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जमालपुर प्रखंड पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने की। वहीं 30 से अधिक बीएलओ सदस्यों की मौजूदगी रही। मौके पर बीडीओ प्रभात रंजन ने कहा कि मतदाता सूची में कई त्रुटियां शेष है। इसे ससमय सुधारने और वेरीफाइड कर इंटरनेट साइट पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि फॉर्म संख्या 16, 17 और 18 को बिना जांचे अपलोड ना करें। उन्होंने कहा कि वोटर आई कार्ड में फोटो में त्रुटि एवं अन्य कार्य को समय रहते पूरा किया जाए। कार्य में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इधर, बारी बारी मतदाता सूची में त्रुटियां दूर करने का टिप्स जारी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.