मऊ, अगस्त 21 -- मऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किए। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने आरोप लगाया कि बिहार सहित पूरे देश में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। आरोप लगाया कि बिहार में एसआईआर के नाम पर 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने चुनाव आयुक्त पर भी भेदभाव का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले चुनाव के दौरान जीवित मतदाताओं के नाम काटकर समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाया गया था। पार्टी ने 18,000 जीवित मतदाताओं के शपथ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.