वाराणसी, जनवरी 1 -- चिरईगांव (वाराणसी)। ब्लॉक के बरियासनपुर की मतदाता सूची में दर्जनों बाहरी लोगों का नाम शामिल करने का मामला गुरुवार को डीएम के जनता दर्शन में पहुंचा। श्रीप्रकाश पुत्र के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बीएलओ पर आरोप लगाया कि अगल-बगल के गांवों के उन लोगों का नाम सूची में शामिल किया गया है, जिनका उनके मूल गांव की सूची में नाम है। डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...