गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर अब आपत्तियां दर्ज होनी शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता सामने आ रहे हैं, जिनके नाम नई मतदाता सूची में नहीं पाए गए। नाम कटने से नाराज मतदाता निर्वाचन कार्यालयों और बीएलओ के पास पहुंचकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे मतदाताओं में कविनगर निवासी सुधीर अग्रवाल का कहना है कि वे वर्षों से मतदान करते आ रहे हैं, इसके बावजूद उनका नाम सूची से गायब है। उनके कई जानने वालों का पूरा परिवार ही सूची से बाहर हो गया है। सरायनजर अली निवासी विवेक गुप्ता का कहा है कि उनके परिवार के चार लोगों को नाम वोट लिस्ट से हटा दिए गए। उनके पिताजी के वोट 2003 की मतदाता सूची में पता नहीं था। उनकी मृत्यु का...