सीतापुर, फरवरी 5 -- सिधौली, संवाददाता। सपा नेता व पूर्व विधायक डॉ. हरगोविंद भार्गव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर गुरुवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम राखी वर्मा को मांग पत्र दिया। ज्ञापन के जरिए कहा कि समस्त मतदाताओं और संबंधित अफसरों को सूचना दे रहे हैं कि यदि फार्म 7 के माध्यम से किसी भी मतदाता का नाम गलत, मनमाने व साजिश पूर्ण तरीके से सूची से हटाया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सपा नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन की किसी भी कोशिश को पार्टी किसी भी स्थित में बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि इस प्रकार की कोई भी अनुचित कारवाई सामने आती है, तो उसके विरोध में सपा, प्रशासन का घेराव कर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेगी। साथ ही संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी ...