गंगापार, दिसम्बर 17 -- विकास खंड जसरा के गांवों में बीएलए व बीएलओ का संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया गया। बूथ लेवल आफीसर की संयुक्त सभा में उपस्थित सभी दलों के बीएलए उपस्थित रहे, साथ ही जसरा के बीएलओ भी उपस्थित रहे। वहीं बुदांवा के पंचायत भवन पर भी बीएलओ व बीएलए की उपस्थिति में सभी दलों के एजेंट को इसकी पूरी जानकारी दी गई। सभी लोगों ने मिलकर मतदाता सूची में कटे छटे हुए नामों के बारे में विचार विमर्श किया गया। संयुक्त सभा में तय किया गया कि जिन भी लोगों का त्रुटि पूर्ण ढंग से नाम कटा हो उसमें सुधार किया जाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, आशीष सोनकर ग्राम प्रधान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...