औरैया, दिसम्बर 17 -- औरैया, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के एसआईआर 2026 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची का कार्य पूरी तरह शुद्ध, त्रुटिरहित और पारदर्शी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सत्यापन के बाद भी किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है तो संबंधित पर्यवेक्षणीय अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, एकत्रीकरण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही बीएलओ द्वारा तैयार की गई एएसडी सूची (मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित एवं अन्य मतदाता) का परीक्षण क...