कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने की, जिसमें सभी सुपरवाइजर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि मतदाता सूची के ड्रॉफ्ट को सभी सुपरवाइजर्स ध्यानपूर्वक पढ़ें और फोटो, नाम, उम्र या अन्य किसी भी प्रकार की त्रुटि को तुरंत चिह्नित करें। यदि कोई गलती मिले तो उसे सुधार कराएं। विशेष रूप से तीन दिवसीय अभियान के दौरान त्रुटियों की सूची तैयार की जाए और संबंधित मतदाताओं से फॉर्म 8 भरवाकर सुधार कराया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.