मैनपुरी, जनवरी 31 -- मैनपुरी। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने व नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम लता आनंद ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी, भोगांव, किशनी व करहल में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए 31 जनवरी को विशेष अभियान दिवस निर्धारित है। एडीएम ने बताया कि अभियान दिवस के दौरान प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से जुड़े कार्य संपादित किए जाएंगे। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, साथ ही आवश्यक घोषणा पत्र भी जमा किए जा सकेंगे। एडीएम ने सभी एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.