बोकारो, जनवरी 31 -- गोमिया, प्रतिनिधि।मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर गोमिया सीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आफताब आलम ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम को सफल एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी संबंधित कर्मियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है। सीओ ने शनिवार को प्रखंड सभागार में बीएलओ की बैठक आयोजित की। बैठक दो चरणों में किया गया। पहले चरण में मतदान केंद्र संख्या 01 से 96 तक के बीएलओ की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से जबकि दूसरे चरण में मतदान केंद्र संख्या 97 से 194 तक के बीएलओ की बैठक दोपहर की गई। मतदाता सूची से जुड़ी त्रुटियों के निराकरण, धुंधली तस्वीरों एवं गलत प्रविष्टियों की समीक्षा, मतदाताओं की मैपिंग, बीएलओ से कॉल बुकिंग, प...