मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान 22 फरवरी को आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए फार्म-6 भर कर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7और मकान परिवर्तन के लिए मतदाताओं को घोषणा पत्र के साथ फार्म-8 भर कर बीएलओ के पास जमा करना होगा। उन्होने सभी बीएलओ को निर्देश दिए है कि 22 फरवरी को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक वे अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...