फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिले के तीनों खंडों - तिगांव, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक विधानसभा की वर्तमान मतदाता सूची को हर गांव में वार्ड के अनुसार भेजा जाएगा। 11 अप्रैल को प्रत्येक गांव में मतदाता सूची का ड्राफ्ट उपलब्ध होगा। इसके बाद 11 से 18 अप्रैल तक लोग अपने नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 22 अप्रैल तक सभी आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। असंतुष्ट मतदाता 25 अप्रैल तक उपायुक्त के पास अपील कर सकते हैं, जिसका निप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.