बरेली, जनवरी 14 -- आंवला। तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र आंवला के पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म-6 भरे जाएंगे। 18 जनवरी (रविवार) को बीएलओ अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे, अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई होगी। क्षेत्र में 379 मतदेय स्थल और 38 सुपरवाइजर नामित किए गए हैं। बैठक में तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गैरहाजिर एक अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऑनलाइन कार्य के लिए लेखपाल अखिलेश कुमार ने तकनीकी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.