एटा, जनवरी 11 -- अलीगंज। विधानसभा क्षेत्र अलीगंज में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशन छह जनवरी को हो चुका है, जिसके क्रम में रविवार को सभी बूथों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान एसडीएम के साथ-साथ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजरों ने भी क्षेत्र के सभी बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि निर्वाचक नामावली से संबंधित जानकारी आम नागरिकों तक सही और स्पष्ट रूप से पहुंचे। इसी क्रम में प्रत्येक बूथ पर बीएलओ द्वारा स्थानीय नागरिकों के मध्य पुन निर्वाचक नामावली का वाचन किया गया, ताकि किसी भी...