नोएडा, दिसम्बर 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फोनरवा चुनाव की मतदाता सूची पर दो लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई है। इसमें पहली आपत्ति सेक्टर-62 ए व बी ब्लॉक रजत विहार अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने की है, जबकि दूसरी आपत्ति सेक्टर-82 उद्योग विहार अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान की है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार दोनों आपतियों पर सुनवाई चल रही है। दोनों आपत्तियों पर सुनवाई के बाद बुधवार शाम को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत कर्नल शशि वैद्य ने बताया कि चार दिसंबर से नामांकन पत्रों का वितरण होगा और छह को नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। सात को प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। आठ को नामांकान पत्रों की जांच, नौ दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 14 को दस बजे से दो बजे तक मतदान होगा। ...