बुलंदशहर, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 6 मार्च तक की जा सकेगी। पहले यह प्रक्रिया समाप्त कर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 6 मार्च को किया जाना था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के तहत समय-सीमा बढ़ा दी गई है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि दावों और आपत्तियों पर नोटिस की सुनवाई 27 मार्च तक कराई जाएगी। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। जनपद बुलंदशहर की बात करें तो यहां 7 विधानसभा क्षेत्र हैं और कुल 3031 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.