जौनपुर, दिसम्बर 26 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची जारी होते ही ग्रामीण अंचलों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रधान पद के संभावित दावेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिले के सबसे बड़े ब्लॉक शाहगंज सोंधी क्षेत्र में कुल 113 ग्राम पंचायतें हैं। सूची प्रकाशित होने के बाद प्रत्याशी ब्लॉक कार्यालय से मतदाता सूची एकत्र कर मिलान में जुट गए हैं। कई ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में नाम गायब होने की शिकायतें सामने आई हैं, वहीं कुछ पंचायतों में सूची संतोषजनक बताई जा रही है। मनेछा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद ने बताया कि गांव के करीब सौ मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं। वहीं लखमापुर के ग्राम प्रधान रामयश यादव ने अपने गांव की सूची स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.