औरंगाबाद, जुलाई 16 -- दाउदनगर नगर परिषद के सभागार में मुख्य पार्षद अंजली कुमारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दो दिनों के अंदर काम को पूरा करने का निर्देश दिया गया। मतदान केन्द्र के हिसाब से मतदाता सूची कार्य पूरा करने की जानकारी ली गई। अधिकांश बीएलओ ने 80 प्रतिशत से ज्यादा फार्म अपलोड किये जाने की जानकारी दी। बीएलओ ने पूरे दिन बारिश होने की शिकायत की जिस पर कहा गया आंधी पानी का बहाना मत कीजिए हर हाल में मिशन को पूरा करना है। रात तक सभी को काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। कहा कि धीमी गति से काम करने वालों को औरंगाबाद भी बुलाया जा सकता है। 50 प्रतिशत काम करने वाले को वेतन बंद करने की हिदायत दी गई। पीछे चलने वाले को कड़ी हिदायत दी गई। वार्ड 17 के बीएलओ को एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.