मिर्जापुर, फरवरी 5 -- पटेहरा,हिन्दुस्तान संवाद । विकास खंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को डीडीओ डाक्टर राजीव कुमार शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होने बैठक में मौजूद सभी सहायक विकास अधिकारी और सचिवों को मतदाता सूची के सत्यापन में क्षेत्र के बीएलओ का सहयोग करने का निर्देश दिए। कहाकि एसआईआर में जिन परिवारों की मैपिंग नहीं हो रही है उनकी मांग पर तत्काल परिवार रजिस्टर की नकल जारी किया जाए। किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में कृषकों के नाम,अंश निर्धारण आदेश आदि की समस्या के निदान के लिए किसानों की खतौनी,आधार लेकर एडीओ कृषि डाक्टर अंकित सिंह को उपलब्ध कराए ताकि वे तहसील से संशोधन करा सके। इसके अतिरिक्त मनरेगा,आवास सर्वेक्षण,स्वच्छ भारत मिशन,फेमिली आईडी आदि कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.