बस्ती, मार्च 12 -- हरैया। तहसील सभागार में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार किए जाने को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने वाले बीएलओ को दिशा-निर्देशों पालन करने को कहा गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने साफ-सुथरी मतदाता सूची बनाने के लिए सुझाव दिए। कांग्रेस के राजकपूर ने पिछली मतदाता सूची की खामियों को बताया। सपा के रनबहादुर यादव ने नाम विलोपित होने पर संबंध में सुधार का सुझाव दिया। इस दौरान एसडीएम मनोज प्रकाश, विजय गुप्ता, शौकत अली, रवि कुमार, राजन सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार, रवि चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.