सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- सिद्धार्थनगर, संवाददाता। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह प्रकाशन 28 मार्च को प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। तिथि बढ़ने से यह लगभग तय माना जा रहा है कि अप्रैल माह में पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं होगा। जिले में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही थीं। बूथवार पुनरीक्षण कार्य, दावे-आपत्तियों का निस्तारण और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। अंतिम प्रकाशन की तिथि आगे बढ़ने से चुनावी कैलेंडर प्रभावित हो गया है। नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद ही आरक्षण सूची जारी करने, अधिसूचना जारी करने, नामांकन, जांच, नाम वापसी और मतदान की तिथियां तय की जा...