मऊ, फरवरी 1 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार की देर शाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में डीएम, सीडीओ सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता पर एवं किसी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे इस पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक के प्रारंभ में प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर के संबंध में सुझाव/ आपत्तियां ली। प्रतिनिधियों ने त्रुटि पूर्ण मकान नंबर का उल्लेख होने, बीएलओ के पास उपलब्ध फॉर्म-6 की पूरी मैपिंग कराने, बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर घर-घर फॉर्म-6 भरवाने तथा जमा करने, लापरवाह बूथ लेवल अधिकारियों की सक्रियता बढ़ाने का सुझाव दिया। इसके अलावा एसआईआर से संबंधित प्रतिदिन की कार्रवाई की ऑनलाइन प्रगति से...