बरेली, जनवरी 6 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। एसआईआर के तहत जिले की नौ विधानसभाओं की मतदाता सूची का ड्राफ्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। एएसडी वोटर के रुप में दर्ज 7147523 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसके बाद 2691067 मतदाताओं के नाम सूची में रह गए हैं। इसमें 14,82,546 पुरुष वोटर और 12,08,468 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 53 थर्ड जेंडर वोटर हैं। सभी तहसील मुख्यालयों के साथ-साथ बूथों पर भी सूची का प्रकाशन किया गया है। इन्हें देखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम मतदाता भी उमड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...