बलिया, जनवरी 5 -- बलिया, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन छह जनवरी यानि आज मंगलवार को होगा। साथ ही जिले के पांच लाख 98 हजार 97 मतदाताओं को नोटिस भेजने का कार्य शुरू होगा। वहीं 18 के उम्र के हुए नए युवाओं को मतदाता सूची में नाम डलवाने, ऑनलाइन आवेदन करने आदि के लिए जागरूक किया जायेगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि इसके लिए टीडी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विधान सभाओं में कुल 25 लाख 10 हजार 596 मतदाता हैं। इनमें से 20 लाख 53 हजार 784 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। कहा कि अभियान में चार लाख 55 हजार 976 मतदाता एएसडी (संदिग्ध डेटा वाले) श्रेणी के मिले हैं। इसके अलावा 90 हजार 495 मतदाता मृत, 85 हजार 446 मतदाता...