बाराबंकी, जनवरी 23 -- सूरतगंज। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार से ब्लॉक सभागार में शुरू हुआ मतदाता सत्यापन कार्य पहले ही दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। सत्यापन के लिए पहुंचे मतदाताओं को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लंबा इंतजार करना पड़ा। कई लोग जमीन पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। इससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। सूरतगंज के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सत्यापन कार्य के लिए सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। लेकिन बैठने, पेयजल और व्यवस्थित कतार की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग मतदाता भी घंटों तक असहज स्थिति में प्रतीक्षा करने को मजबूर रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी विभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सत्यापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.