गया, जुलाई 6 -- परैया में भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से स्टेशन रोड स्थित इगुनी निवास में एक दिवसीय मतदाता संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को मजबूत करना था। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनंत कुमार दांगी ने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर संपर्क, मतदाता सूची सत्यापन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रशिक्षण दिया। जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार ने प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और पार्टी की नीतियां समझाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...