अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्य की गुणवत्ता का आंकलन करने के उद्देश्य से मंगलवार को कमिश्नर संगीता सिंह ने कासगंज के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपलब्ध अभिलेखों की गहन समीक्षा की और स्थानीय मतदाताओं से संवाद कर एसआईआर की प्रगति और जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं पूर्णतः पारदर्शी बनाना है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से दर्ज हो सके। मतदान केंद्र वाहिदपुर माफी में बने मदतेय स्थल 190 एवं 191 की बीएलओ आकांक्षा रस्तोगी ने बताया कि बूथ पर 1005 मतदाता हैं। 870 का डिजिटाइजेशन हो गया है। 133 एएसडी मतदाता चिन्हित किए गए ...