बहराइच, फरवरी 21 -- रुपईडीहा, संवाददाता। पड़ोसी नेपाली जिला जिला बांके तीन संसदीय क्षेत्रों में बंटा है। क्षेत्र नम्बर 2 भारतीय सीमा से सटा है। नेपालगंज उप महानगर पालिका भी रुपईडीहा से सटी है। इसके प्रत्याशियों को एक ही मंच पर बैठाया गया। पांच लोकसभा प्रत्याशियों ने बैठकर मंच की जिज्ञासाओं का उत्तर दिया। नेपालगंज स्थित महेंद्र पुस्तकालय की सामाजिक सरोकार उप समिति व जुमा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया था। प्रत्याशियों के लिए आयोजकों ने 6 प्रश्नों का निर्धारित समय में जवाब देने के लिए कहा था। नेकपा एमाले के मो. इश्तियाक राई, नेपाली कांग्रेस के सुधांशु कोइराला, नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के दीपेंद्र विष्ट, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के ऋषिराज देवकोटा व स्वतंत्र उम्मीदवार सौभाग्य जंग शाह ने अपनी अपनी धारणा व्यक्त की।...