लखनऊ, जनवरी 28 -- यूपी में मतदाता बनने के लिए अभी तक 36.61 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरे हैं। ज्यादातर फॉर्म लोगों ने खुद भरे हैं। राजनीतिक दलों की ओर से तैनात 5.78 लाख बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की ओर से अब तक 25750 फॉर्म-6 भरवाए गए हैं। राजनीतिक दलों की ओर से भरवाए गए 25750 फॉर्म में से सबसे ज्यादा 16917 फॉर्म भाजपा ने भरवाए हैं। सपा ने 6363, बसपा ने 1252, कांग्रेस ने 1079, आम आदमी पार्टी ने 82 और अपना दल (एस) ने 57 फॉर्म भरवाए हैं। सीपीआई (एम) के 315 बीएलओ हैं और यह अभी तक एक भी फॉर्म नहीं भरवा पाए हैं। वहीं अभी तक मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए 86806 फॉर्म-7 भरे जा चुके हैं। जिसमें मृत व दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके मतदाता शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.