लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नए मतदाता बनने के लिए अभी तक 69.71 लाख फॉर्म-6 भरे गए हैं। अब एक दिन में तीन-तीन लाख से अधिक फॉर्म-6 भरे जा रहे हैं। बीती 6 जनवरी के बाद से अभी तक 52.13 लाख फॉर्म मतदाता बनने को फॉर्म भरे गए हैं। युवाओं व महिलाओं को मतदाता बनाने के लिए चुनाव आयोग विशेष अभियान चलाएगा। राजनीतिक दलों के 5.81 लाख बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) हैं और इनकी ओर से अभी तक 40304 लोगों को मतदाता बनाने के लिए फॉर्म भरवाया गया है। मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए अब दावे व आपत्तियां 6 मार्च तक की जा सकती हैं। अभी तक मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए 1.74 लाख फॉर्म-7 भरे गए हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए अब तक 1790 फॉर्म-7 जमा करवाने को भर चुके हैं। सभी डिग्री कॉलेजों व विश्वविद्यालय...