लखनऊ, जनवरी 20 -- यूपी की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अभी तक 25 लाख से अधिक लोगों ने फॉर्म-6 भरा है। जिसमें से 14627 फॉर्म-6 राजनीतिक दलों की ओर से भरवाए गए हैं और बाकी सभी फॉर्म-6 लोगों की ओर से ही भरे गए हैं। वहीं दूसरी ओर अभी तक मतदाता सूची से अपना नाम कटवाने के लिए 14968 लोगों ने फॉर्म-सात भरा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से मतदाताओं से अपील की गई है कि वह फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। यूपी में 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची बीते 6 जनवरी को जारी की गई है और अब 6 फरवरी तक इस पर दावे व आपत्तियां ली जा रही हैं। ऐसे में जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं, वह अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरें। आवेदक का नाम, सही पता शुद्ध वर्तनी में, नवीनतम स्पष्ट फोटो एवं मोबाइल नंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.