बरेली, सितम्बर 8 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को मासिक बैठक की गई। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीएलए अवश्य बनाएं और एसडीएम से रिसीव कराकर एक कॉपी पार्टी कार्यालय पर दे दें। साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाता पुनरीक्षण सूची पर पैनी नजर रखें। बैठक में यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय सचिव मनोरमा सिंह बिष्ट का सभी ने स्वागत किया। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से भ्रष्टाचार चरम पर है। किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर निस्वार्थ और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करें। अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार में संवैधानिक अधिकारों को लगातार खत्म कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.