औरैया, फरवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जूम मीटिंग के माध्यम से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा करते हुए सभी अतिरिक्त, सहायक व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदाताओं के नवीनतम फोटोग्राफ और क्रियाशील मोबाइल नंबर बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्गत नोटिसों के सापेक्ष निस्तारित प्रकरणों की सूचना भी रोजाना देने को कहा। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षित कर उनके माध्यम से भी प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी गुरुवार को मिशन समाधान का आयोजन किया जाए। इसके लिए पूर्व में ही जटिल प्रकरणों को चिन्हित कर अधीनस्थों को नामित किया ज...