रांची, जुलाई 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर बिहार के बाद अब झारखंड में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना चाहती है। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण का काम बिहार में किया जा रहा है। इसको लेकर वहां भारी विरोध दर्ज किए जाने की बात भी सामने आई है। वहां जितने भी पुनरीक्षण का काम हुआ है, उसके खिलाफ वहां के आम नागरिकों ने एफआईआर तक दर्ज कराई है और बताया है कि बीएलओ तो उनके घर तक आ ही नहीं रहे हैं। बैठ कर मनमानी कर रहे हैं। अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और उसी के आधार पर पुनरीक्षण का काम चल रहा है। मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड भाजपा के प्रवक्ता ने यह आशंका व्यक्त की है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.