भागलपुर, जुलाई 6 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ भाकपा-माले ने शनिवार को स्थानीय वैशाली चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। झंडे- बैनर से लैस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान, केंद्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और 'मताधिकार बचाने-लोकतंत्र बचाने' की लड़ाई को तेज करने का आह्वान किया। मांग कि गरीबों की वोटबंदी मंजूर नहीं, मतदाताओं का एसआईआर बंद करो। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल और प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने की। मौके पर जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि बिहार में अपनी निश्चित हार से बौखलाई मोदी-नीतीश सरकार अब चुनाव आयोग के जरिए गरीबों-वंचितों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश कर रही है। प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि जुलाई का महीना कृषि कार्यों का महीना है। करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.