बलरामपुर, फरवरी 22 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सभी बूथों पर बीएलओ बैठकर निर्वाचन विभाग से जारी नोटिसों के संबंध में मतदाताओं से साक्ष्य प्राप्त करते रहे हैं। अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए रविवार को उतरौला एसडीएम अभय सिंह ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर वहां के प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पिपरा राम स्थित बूथ संख्या 75 से 80 तक पहुंचकर एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएं। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय हरनीडीह के बूथ संख्या 104 व 105 का भी निरीक्षण किया और नोटिस प्राप्त मतदाताओं का साक्ष्य लेकर उसे विधिवत सूची में दर्ज करने को कहा। भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला स्थित बूथों का भी निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.