मथुरा, जनवरी 12 -- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के संबंध में तहसील मांट के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर मैपिंग के कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बीएलओ को दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बीएलओ को कहा कि ड्राफ़्ट सूची को अपने मतदेय स्थल पर पढ़कर सुनाए जाने के कार्य को जिम्मेदारी से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने केंद्रों पर उपस्थित होकर फॉर्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त करें और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि मैपिंग के कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ संपादित करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का नाम, फोटो, पता, पति/पिता का नाम, मोबाइल ...