जमशेदपुर, फरवरी 22 -- मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने मानगो एवं जुगसलाई वासियों से 23 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने ने कहा है कि हर मतदाता को पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा है कि आजादी के बाद से पहली बार मानगो की जनता अपने तीसरे मताधिकार का प्रयोग करेगी। जुगसलाई वासी भी चार दशक के बाद नगर निकाय के लिए वोट डालेंगे। दरअसल यह क्षेत्र के विकास का मतदान है। इसलिए 23 फरवरी सिर्फ एक तारीख नहीं है, यह वह दिन है जब आपकी उंगली पर लगी वह छोटी-सी स्याही की लकीर और आपके द्वारा मतपत्र पर लगाई गई मुहर आपके क्षेत्र की दिशा और दशा बदल सकती है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.