महाराजगंज, जनवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की कर्मभूमि जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज से मतदाता पंजीकरण अभियान 2026 का शुभारंभ डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किया। छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे डीएम ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक ऐसा अधिकार है, जो भारत के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से हासिल है। यही वह अधिकार जो देश की नीति और दिशा को तैयार करने वाली सरकार को चुनता है। एसआईआर अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक ड्राफ्ट रोल के संदर्भ में दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिला प्रशासन का प्रयास एक स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.