मधेपुरा, जनवरी 26 -- शंकरपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस और संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ तेज प्रताप त्यागी के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष मतदान की शपथ ली। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया गया। बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने मतदाताओं से किसी भी प्रलोभन, जाति या धर्म के प्रभाव में आए बिना निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार और भाजपा नेता किशोर कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रखंड ...