जौनपुर, जनवरी 26 -- जौनपुर, संवाददाता। 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिले में विभन्न स्थानों पर मनाया गया। टीडी इंटर कालेज के मैदान में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने मतदाताओं को शपथ दिलाई तथा वृद्ध मतदाताओं को सम्मानित किया। इसी क्रम में मड़ियाहूं और शाहगंज में भी मतदाता दिवस मनाया गया। टीडी कालेज के मैदान में जिलाधिकारी मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप जलाकर किया। अतिथियों को पुष्पगुच्छ, मतदाता जागरूकता स्टीकर देकर और कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। टीडी इंटर कालेज और जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और मतदाता जागरूकता गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। लोगों ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.