किशनगंज, जनवरी 26 -- पोठिया, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सभी अधिकारियों व कर्मियों ने शपथ ली। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मो आसिफ व सीओ मोहित राज, अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनकलता ने पुलिस बल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रधान लिपिक दीपक कुमार ने सभी महिला सुपरवाइजर व कर्मियों को शपथ दिलाई। सभी ने निष्पक्ष और निर्भीक होकर, बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक चुनाव में मतदान करने और अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को शपथ दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान करना केवल आपका अधिकार नहीं, बल्कि यह आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.