अमरोहा, जनवरी 26 -- नगर की राजपूत कॉलोनी स्थित रामसरन एवं सुशीला आनंद हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा नगर वासियों को मतदान के महत्व एवं मतदान के प्रति जागरूक किया। विद्यालय प्रांगण में स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान के प्रति शपथ भी ली गई। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय अध्यक्ष पंडित रविशंकर शर्मा एडवोकेट ने कहा कि हमें मतदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर प्रबंधक सुशील चंद्र सक्सेना, प्रधानाचार्य निशांत त्यागी, सोमवती कश्यप, अंशु त्यागी, अनुराधा,भावना सक्सेना, लक्ष्मी रस्तोगी, स्वाति, नीलम सक्सेना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.