मधेपुरा, जनवरी 26 -- मधेपुरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को मधेपुरा कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार ने शपथ दिलायी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पूनम यादव ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान दिवस मनाने का मुख्य कारण है कि लोगो को मतदान का महत्व बतायी जाए। मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिकों के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। एनसीसी पदाधिकारी सह सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम कुमार ने कहा कि सभी नागरिकों को इस दिन चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है। इस अवसर पर प्राची कुमारी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.