हल्द्वानी, जनवरी 24 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में मतदाता शपथ ग्रहण एवं जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इस साल की थीम "माई इंडिया, माई वोट" है, जिसका उद्देश्य युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने मतदान को नागरिक का अधिकार बताते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया। पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिता में एमबीबीएस, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वोट डालने की शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.