जौनपुर, फरवरी 23 -- जंघई। राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर सर्वोदय विद्यापीठ महाविद्यालय मीरगंज के छात्राओं ने रविवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ अभिनव प्राथमिक विद्यालय करियांव के प्रांगण से हुआ और मीरगंज बाजार, राम जानकी मंदिर होते हुए महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को मतदाता बनने और मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना रहा। स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान करने की जानकारी दी। रैली का आयोजन अवध कुमारी सिंह, दिलीप सिंह, घनश्याम यादव, नूरजहां खातून, मनोज कुमार, माधुरी मौर्य और मोहन शर्मा की ओर से किया गया। प्राचार्य डॉक्टर शंभूनाथ पांडे ने बौद्धिक कार्यक्रम के दौरान लोगों को मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने और किसी भी त्रुटि क...