रामपुर, जनवरी 26 -- रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय मतदाता दिवस को आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार निश्चय कुमार ने मतदाता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में छात्र छात्राओं द्वारा वोट बनवाने ओर मतदान के दिन वोट डालने की अपील की गई। राजकीय इंटर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई विद्यालय में आकर संपन्न हुई।इसके बाद विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें आयोजित मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओ के विजेता प्रतिभागियों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्र वितरित किए। तहसील स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के नोडल प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । मतदाता दिवस पर तहसीलदार द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.