पूर्णिया, नवम्बर 7 -- केनगर, एक संवाददाता। लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव 2025 को सफल बनाने के लिए केनगर प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत बैरगाछी गांव स्थित मतदान केन्द्र संख्या-314 एवं 315 में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बीसीएम कंचन कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर ने रैली निकाली और गीत संगीत के माध्यम से घर-घर संपर्क कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही आशा कर्मियों द्वारा घरों के बाहर रंगोली और स्लोगन लिखकर मतदान का संदेश भी दिया। बीसीएम कंचन कुमारी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्वास्थ्य कर्मी समाज में विश्वसनीय संदेशवाहक की भूमिका निभाते है...